प्रदीप बड़ोला बने दुगड्डा रामलीला कमेटी के अध्यक्ष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : श्री रामलीला कमेटी दुगड्डा की ओर से पुरानी कार्यकारणी को भंग कर नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया है। इस दौरान प्रदीप बड़ोला को अध्यक्ष व योगेंद्र बिष्ट को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। निर्णय लिया गया कि 30 सितंबर से 13 अक्टूबर तक दुगड्डा में रामलीला का मंचन प्रारंभ किया जाएगा।
ऐतिहासक दुगड्डा नगरी में 30 सितंबर से होने वाली रामलीला के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से प्रदीप बडोला को अध्यक्ष व योगेंद्र बिष्ट को सचिव बनाया गया। अन्य पदाधिकारियों में बृजमोहन सिंह व विनायक नेगी को उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया। पुष्कर भारद्वाज व अनूप गुप्ता को सहसचिव बनाया गया। राहुल जैन को कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया। अमन गुसांई, विपिन गुसांई, सुनील कुमार, आरिफ, नैतिक को मंत्री बनाया गया। शिवचंद्र, वीरेंद्र शाह, नरेंद्र शहनाई, संदीप नेगी को कमेटी का संरक्षक बनाया गया है। संजीव कोटनाला को निर्देशक व आशीष राजपूत व तरूण जोशी को सह निर्देशक चुना गया। संदीप रावत, पुष्कर रावत, दीपक को संगीत निर्देशक की जिम्मेदारी दी गई है। अमन जैन, पुष्कर, करन, दीपक, मनोज भट्ट व्यवस्थापक की भूमिका निभाएगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *