प्रधान कल करेंगे तालाबंदी

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन के आह्वान पर एक राज्य एक पंचायत चुनाव को लेकर त्रिस्तरीय पंचायत संगठन कीर्तिनगर मंगलवार (आज) को कीर्तिनगर ब्लॉक में तालाबंदी करेंगे। इस संदर्भ में सोमवार को प्रधान संगठन कीर्तिनगर के अध्यक्ष सुनय कुकसाल ने उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर के माध्यम से जिलाधिकारी टिहरी को ज्ञापन प्रेषित किया। सुनय कुकसाल ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत संगठन एक राज्य एक पंचायत चुनाव की मांग को लेकर 15 जुलाई से पंचायतीराज निदेशालय देहरादून में आंदोलनरत हैं, लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से मांग को सकारात्मकता से नहीं लिया जा रहा है। कहा कि 12 जनपदों के पंचायत चुनाव हरिद्वार जनपद के साथ किया जाना अति महत्वपूर्ण है। उन्होनें कीर्तिनगर क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों से एक दिवसीय तालाबंदी में प्रतिभाग कर आंदोलन को मजबूत करने का अपील की है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *