प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी

Spread the love

बागेश्वर। ब्लॉक के ग्राम प्रधान देहरादून में मनरेगा कर्मियों के चल रहे आंदोलन के समर्थन में आगे आए हैं। गुस्साए प्रधानों में ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी की। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा कर्मियों के हड़ताल के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। प्रधान इसे सहन नहीं करेंगे। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। संगठन के अध्यक्ष विनोद कुमार टम्टा के नेतृत्व में ग्राम प्रधान सोमवार को ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। यहां जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यालय गेट पर ताले जड़ दिए। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा कर्मियों की हड़ताल से गांव का विकास ठप है। सरकार कर्मचारियों के न्यायोचित मांगों पर गौर नहीं कर रही है। 15वें वित्त के तहत हुए कार्यों का स्थलीय निरीक्षण तक नहीं हो रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना का भी लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है। विकास कार्य नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने गांव के कई विकास कार्यों की योजना बनाकर तैयार रखी है। इसे भी अमली जामा नहीं पहनाया जा रहा है। उन्होंने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन में कूदने की चेतावनी दी। इसके बाद सीएम के नाम का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इस मौके पर ग्राम प्रधानों में पूजा देवी, शीला देवी, पूजा देवी, ललित परिहार आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *