शराब की दुकान का प्रधानों ने किया विरोध

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : प्रधान संगठन कीर्तिनगर की बैठक में कीर्तिनगर पुल के पास शराब के ठेके को लेकर विरोध प्रकट किया। संगठन ने शराब के ठेके को अन्यत्र शिफ्ट किए जाने की मांग की।
बैठक में प्रधानों ने कहा कि यहां पर शराब की दुकान के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। इस मौके पर प्रधानों ने पंचायती राज विभाग द्वारा जनप्रतिनिधियों एवं सदस्यों के लिए चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम की खानापूर्ति पर भी गहरी नाराजगी व्यक्त की। बैठक में प्रधानों ने कहा कि पंचायत कर्मचारियों का क्षेत्र में न रहने पर समयबद्ध योजनाओं के इस्टीमेट व टीएस समय पर न होने से विकास कार्य अवरूद्ध हो रहे हैं। उन्होंने कहा मनरेगा में सोशल ऑडिट को मार्च के बजाय अप्रैल 2023 को आरंभ किया जाए। जिससे उन्हें अपनी कार्ययोजनाओं को संपन्न कराने में समय मिल सके। उन्होंने ग्राम पंचायतों में पेयजल की समस्या को उठाते हुए कहा कि जल संस्थान व जल निगम की ओर से इस मामले पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। बैठक में प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुनय कुकशाल, रेखा देवी, सुनीता देवी, कविता, विमला, मीनाक्षी, आशा देवी, हेमा देवी आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *