मुंबई से प्रगति से प्रति पथ यात्रा का शुभारंभ

Spread the love

देहरादून। पद्मभूषण एवं पद्मश्री से सम्मानित पर्यावरणविद्, ड़ अनिल प्रकाश जोशी और उनके साथियों की ओर से आयोजित साइकिल यात्रा का महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शुभांरभ किया। ‘प्रगति से प्रति पथ यात्रा 40 दिन का सफर कर नौ नवंबर को देहरादून पहुंचेगी।
मुंबई स्थित राजभवन से महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यरी ने साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले यात्रियों को रूद्राक्ष की माला भेंट की। इस साइकिल यात्रा में 15 सदस्य शामिल हैं। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने ड. जोशी और उनके साथियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हम किस तरह से प्रति के लिए व्यवहार में बदलाव कर सकते हैं। इस यात्रा से सीख सकते हैं। उन्होंने जनता से यात्रा में सहयोग देने और भागीदारी निभाने का अनुरोध किया। पर्यावरणविद् ड़ अनिल जोशी ने कहा कि आपदाएं नए-नए रूप में हमारे सामने आ रही हैं। समुद्र हो या पहाड़ किसी न किसी रूप में त्रस्त हैं। प्रति जो इस देश की प्रगति भी तय करती है, उसके प्रति भी हमें नए सिरे से सोचना पड़ेगा। समय आ चुका है कि हम नए सिरे से समझने की कोशिश करें। ड. जोशी ने कहा कि पश्चिमी देशों ने जीडीपी यानि कि सकल घरेलू उत्पाद का सूचक दिया था, अब जीईपी यानि सकल पर्यावरण उत्पाद का सूचक अपने देश से ही चलना चाहिए। उन्होंने बताया कि ये साइकिल यात्रा सात राज्यों, सैकड़ों गांव से होते हुए करीब 50 हजार लोगों से संपर्क करेगी। 40 दिन के सफर के बाद देहरादून पहुंचेगी। ड. जोशी ने कहा कि समय है जब एक राष्ट्रीय सकारात्मक आंदोलन हो, जिसमें उद्योगपति से लेकर राजनीतिक, सामाजिक, फिल्म जगत के लोग भी शामिल हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *