निकाय प्रकोष्ठ के सह संयोजक बने प्रकाश तिवारी

Spread the love

चम्पावत। चम्पावत के पूर्व पालिकाध्यक्ष और वर्तमान में विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी को भाजपा ने प्रदेश निकाय प्रकोष्ठ का सह-संयोजक बनाया है। भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री ने पत्र जारी कर इसकी पुष्टि की। तिवारी को नगर निकाय चुनाव को देखते हुए अहम जिम्मेदारी दिए जाने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी बधाई दी। प्रकाश तिवारी ने कहा कि संगठन की ओर से मिले दायित्व का वह मनोयोग से निर्वहन करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, जिला महामंत्री मुकेश कलखुडिघ्या, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, गोविंद सामंत, मुकेश महराना, ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष मनोज तड़ागी, आनंद अधिकारी, मनोज जोशी, त्रिलोक गिरी, हरीश पांडेय, शंकर खाती, ललित देउपा, शंकर जोशी, छात्रसंघ अध्यक्ष मुकेश महर ने खुशी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *