प्रसिद्ध छड़ी यात्रा हुई हरिद्वार रवाना

Spread the love

बागेश्वर। कुमाऊं और गढ़वाल के भ्रमण के बाद बागेश्वर पहुंची प्रसिद्ध छड़ी यात्रा हरिद्वार को रवाना हो गई है। शनिवार की सुबह बागनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद यात्रा को रवाना किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम गिरी महाराज के नेतृत्व में यात्रा शुक्रवार की शाम को बाबा के दर पर पहुंची थी। जहां यात्रियों ने रात्रि विश्राम के बाद सुबह बाबा का आशीर्वाद लेकर यहां से विदा ली। प्रसिद्ध छड़ी यात्रा बारह सितंबर को हरिद्वार से बागेश्वर आई थी। जिसके बाद यात्रा जिले के तमाम मंदिरों के भ्रमण पर गई। 14 सितंबर को यात्री गढ़वाल को रवाना हुए। जहां प्रसिद्ध धाम बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री समेत अन्य तमाम मंदिरों का भ्रमण किया। इसके बाद यात्रा कुमाऊं के प्रसिद्ध मंदिरों के भ्रमण पर गई। जागेश्वर धाम, पूर्णागिरी, पाताल भुवनेश्वर से होकर शुक्रवार की शाम को यात्रा ने जिले में प्रवेश किया। जहां से यात्रा को हरिद्वार के लिए रवाना किया गया। इधर जूना अखाड़े के महंत शंकर गिरी महाराज ने बताया कि छड़ी यात्रा ने कुमाऊं और गढ़वाल के प्रसिद्ध मंदिरों का भ्रमण किया। जिसके बाद यात्रा हरिद्वार को वापस लौट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *