विस अध्यक्ष के खिलाफ धरने पर बैठे प्रताप

Spread the love

लोकनिर्माण विभाग के ग्रेस्ट हाउस में कार्यालय बनाने का विरोध
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण की ओर से लोकनिर्माण विभाग को अपना कैंप कार्यालय बनाए जाने पर कांग्रेस नेता धीरेंद्र प्रताप ने रोष व्यक्त किया है। कहा कि विस अध्यक्ष सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने गेस्ट हाउस में एक घंटे का धरना देते हुए अपनी नाराजगी व्यक्त की।
मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप मालगोदाम रोड स्थित लोकनिर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करने पहुंचे। इस दौरान गेस्ट हाउस के प्रवेश द्वार पर उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ एक घंटे का धरना दिया। बताया कि विधानसभा अध्यक्ष ने गेस्ट हाउस को अपना कार्यालय बना दिया है। ऐसे में यहां आने वाले अन्य लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए। कहा कि प्रदेश की सत्ता में बैठी भाजपा आमजन का शोषण कर रही है। प्रदेश में लगातार भष्टाचार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने भारत जोड़ों यात्रा को भाजपा के लिए खतरे की घंटी बताया। कहा कि देश की जनता भारत जोड़ों यात्रा को अपना समर्थन दे रही है। इस मौके पर कोटद्वार नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल, जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अमित राज सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *