मैथ्स विजार्ड प्रतियोगिता में प्रतिष्ठा अव्वल

Spread the love

बागेश्वर। समग्र शिक्षा के तहत प्राथमिक स्तर में कक्षा पांच के छात्र-छात्राओं की गणित विषय में रुचि बढ़ाने व गणितीय दक्षता के विकास के लिए गणित विजार्ड तथा अंग्रेजी भाषा में दक्षता वृद्घि के लिए स्पेल जीनियस की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मैथस विजार्ड में प्रतिष्ठा जोशी प्रथम स्थान पर रही। अव्वल रहे प्रतिभागियों को पुरस्त किया गया। समग्र शिक्षा सभागार में शनिवार को प्रतियोगिता आयोजित हुई। मुख्य शिक्षा अधिकारी गजेंद्र सिंह सौन ने कहा कि आज के बच्चे ही कल के वैज्ञानिक तथा गणितज्ञ हैं। गणित जीवन में अनुशासन एवं सहयोग सिखाता है इसलिए सभी बच्चों को गणित सीखने के लिए तैयार रहना चाहिए। मुख्य अतिथि वर्ल्ड रिकर्ड होल्डर हरिमोहन सिंह ऐठानी ने कहा कि बिना गणित के जीवन संभव नहीं है, गणित जीवन मैं एकाग्रता तथा पूर्णता लाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को गणित के महत्वपूर्ण सूत्रों से भी अवगत कराया। समग्र शिक्षा की जनपद समन्वयक किरन जोशी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जनपद के तीनों विकास खंडो से प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। मैथ्स विजर्ड में जनपद स्तर पर प्रतिष्ठा जोशी राप्रावि पिंगलो ने प्रथम, खिलेश टाकुली,कपकोट द्वितीय स्थान पर रही। स्पैल जीनियस प्रतियोगिता में आयुष्मान शाही कपकोट प्रथम तथा राहुल ऐठानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इन चारों विद्यार्थियों द्वारा राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जाएगा। कार्यक्रम में ड़ संदीप कुमार जोशी, बलवंत कालाकोटी, चंद्र प्रकाश कर्नाटक, देवेंद्र सिंह बिष्ट निर्णायक रहे । कार्यक्रम का संचालन ड़ संदीप कुमार जोशी द्वारा किया गया। इस अवसर पर ख्याली दत्त शर्मा, पायल जोशी, गीता, देवेन्द्र विष्ट, भुवन चंद्र पांडे, प्रेमा तिवारी, विद्या जोशी आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *