प्रवासी रिखणीखाल सम्मेलन 19 मई को

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार में प्रवासी रिखणीखाल सम्मेलन 19 मई को आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सम्मेलन में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के संयोजक अमित नेगी ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन 19 मई को निंबूचौड़ स्थित एक बारातघर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर तीन बजे से रात्रि आठ बजे तक चलेगा। कार्यक्रम में मातृशक्ति के माध्यम से शानदार रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। लोक कलाकारों के माध्यम से भी गढ़वाली, कुमाउंनी व जौनसारी गीतों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेंगे। कहा कि प्रवासी सम्मेलन करवाए जाने का मुख्य उद्देश्य लोगों का आपसी मेल जोल करवाना है, साथ आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद करना भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *