प्रवीण घागट जिलाध्यक्ष तो संजीव रिजौरा बनें सचिव

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : उत्तराखंड स्वच्छकार संघ की जिला व नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। सफाई कर्मचारियों ने अब अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए प्रवीण कुमार घागट को जिलाध्यक्ष, संजीव रिजौरा को जिला सचिव चुना गया।
नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इससे पहले उत्तराखंड स्वच्छकार कर्मचारी संघ की नगर व जिला कार्यकारिणी ने सामूहिक रूप से संघ से अपना इस्तीफा दिया। भारतीय सफाई मजदूर संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष विशाल बिड़ला, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सुनील राजौरा की मौजूदगी में नगर पालिका सभागार में संघ की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए सर्वसहमति से जिला व नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रवीण कुमार घागट को जिलाध्यक्ष, संजीव रिजौरा को जिला सचिव, मुकेश ढींगिया को नगर अध्यक्ष, राहुल टांक को नगरसचिव, विक्रम डुगलचे को कार्यकारी अध्यक्ष, मुकेश पारस को शाखा वरिष्ठ अध्यक्ष, धीरज गोडियाल को शाखा अध्यक्ष संपर्क, सूरज वेद को शाखा सचिव कार्यालय, मनीष गोडियाल को शाखा कोषाध्यक्ष, कपिल रिडियान को शाखा उपाध्यक्ष, राजू रिडियान को शाखा सलाहकार, मुकेश को कानूनी सलाहकार बनाया गया। इसके साथ ही वालेश देवी, राना देवी, रेनू, अंकुश, सुरेंद्र वेद, अमित वेलवान, जगपाल, रविंद्र घाघट, संजीव ढिंगिया, रोहित गोडियाल को शाखा कार्यालय सदस्य चुना गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष श्रीनगर राजेश, महिला मोर्चा अध्यक्ष देहरादून बीना देवी, प्रिंस लाहौट आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *