प्रविंद्र जिलाध्यक्ष तो दीपक बनें महामंत्री

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
भैरव सेना की जिला व नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। प्रविंद्र राणा को जिलाध्यक्ष एवं दीपक बिष्ट को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया।
रविवार को आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संदीप खत्री ने कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी प्रविंद्र राणा, जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दीपक बिष्ट को सौंपी। जबकि सौरव जोशी को गढ़वाल मंडल महासचिव, हुकम को जिला प्रवक्ता, नितिन शर्मा को जिला महासचिव, संदीप नामदेव को नगर अध्यक्ष, सरदार महेंद्र सिंह को नगर संरक्षक, सुनील सौनी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमित कर्णवाल को उपाध्यक्ष, नीरज आर्य को संगठन मंत्री, सुमित रूडोला को ससिव, सतीश रावत को मीडिया प्रभारी, रवि अग्रवाल को गौरक्षा प्रमुख, प्रवेश धूलिया को सुरक्षा प्रमुख नियुक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष संदीप खत्री ने कहा कि देवभूमि में सनातन धर्मा को एकजुट होकर आगे आना होगा। जिससे कि बाहरी तत्वों द्वारा यहां की संस्कृति एवं सभ्यता की रक्षा की जा सके। इस मौके पर कुलदीप, सचिन चौहान, दीपक माणिक, विष्णु बजरंगी, वीरेंद्र, रोशन, साक्षी, सुनील पाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *