पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर : कीर्तिनगर तहसील के राजस्व गांव ग्राम पंचायत डांग कड़ाकोट में माता वैष्णवी का आठवां विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी की। माता वैष्णवी दरबार के आयोजक दर्शनी देवी रावत ने बताया कि माता वैष्णवी दरबार की क्षेत्र के लोगों पर असीम कृपा है। वर्ष 2011 से माता वैष्णवी के जन्मोत्सव के रूप में प्रत्येक वर्ष 28 अक्तूबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस भंडारे के सफल आयोजन में उनके परिवार और ग्राम वासियों का सहयोग रहता है। इस मौके पर ग्रामवासियों ने पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *