चौधरी अजीत सिंह की आत्मशांति के लिए प्रार्थना की

Spread the love

हरिद्वार। इन्द्रलोक कालोनीवासियों ने वैदिक यज्ञ का आयोजन कर किसान नेता चौधरी अजीत सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनकी आत्मशांति के लिए प्रार्थना की। सामुदायिक केंद्र में आयोजित यज्ञ को संबोधित करते हुए चौधरी देवपाल राठी ने कहा कि किसान नेता चौधरी अजित सिंह जीवन पर्यन्त किसानो, मजदूरों, बुनकरों, छोटे उधोगो के हित के लिए कार्य करते रहे। राजनीति में आने से पहले चौधरी अजीत सिंह कम्प्यूटर के विशेषज्ञ थे। यदि वे राजनीति में नहीं आते तो देश के बड़े उद्योगपति होते। विश्वनाथ प्रताप सिंह प्रधानमंत्री काल मे देश के उधोग मंत्री रहने के दौरान वे देश के लिए नई औद्योगिक नीति लेकर आये। लेकिन विरोध के चलते उस समय नीति को लागू नहीं किया जा सका। बाद में नरसिम्हा के प्रधानमंत्री और सरदार मनमोहन सिंह के वित्तमंी बनने पर चौधरी अजीत सिंह द्वारा औद्योगिक नीति को लागू किया गया। अनुपम वर्धन ने कहा कि चौधरी अजीतसिंह किसान व गरीबों के दिल की धड़कन थे। उन्होंने जीवन भर चौधरी चरण सिंह की नीतियों पर चलते हुए किसानों, मजदूरों व गरीबों के कल्याण के लिए काम किया। मनवीर सिंह सिरोही, प्रभात कौशिक, योगेन्द्र सिंह राणा, अनुपम वर्धन, नरेन्द्र सिंह तेवतिया आदि ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *