Uncategorized

व्यापारियों ने की मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष शिव कुमार कश्यप के नेतृत्व में व्यापारियों ने सुभाष घाट पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की सद्बुद्धि के लिए मां गंगा से प्रार्थना की और कहा कि केंद्र सरकार की गाइड लाइन है कि संक्रमण दर 5 फीसदी से कम होने पर ही बाजार खोलने की अनुमति दी जाएगी। लेकिन राज्य सरकार पिछले डेढ़ वर्ष से परेशान हरिद्वार के व्यापारियों को बिल्कुल भी राहत नहीं दे रही है। जैसे जैसे कोविड के मामले कम हो रहे हैं वैसे वैसे सूक्ष्म रूप से बाजारों के साथ बॉर्डर को भी खोल देना चाहिए एवं चार धाम यात्रा शुरु करनी चाहिए। जिस से राज्य में व्यापार फिर से सुचारू रूप में चल सके। व्यापार मंडल के संरक्षक ठाकुर सुरेश व जिला उपाध्यक्ष सतीश चंद शर्मा ने कहा कि सिर्फ उत्तराखंड का शासन प्रशासन ही प्रदेश के व्यापार को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है। बाकी प्रदेशों की भांति अनलॉक की प्रक्रिया उत्तराखंड में भी लागू होनी चाहिए और कोविड की गाइडलाइन का पालन करते हुए बाजार को खोलने की अनुमति देनी चाहिए। जिससे काफी समय से परेशान व्यापारियों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि साथ ही सरकार को व्यापारियों के लिए एक आर्थिक पैकेज की घोषणा करनी चाहिए और अनलॉक के बाद सभी प्रकार की देनदारियों में छूट देनी चाहिए। जिला उपाध्यक्ष राजू वधावन व आशीष शर्मा ने कहा कि सरकार व मुख्यमंत्री को जल्द से जल्द व्यापारियों व प्रदेश की जनता की सुध लेनी चाहिए। यदि सरकार जनता व व्यापारियों को राहत देने के लिए जल्द कदम नहीं उठाती है तो व्यापारी जनता को साथ लेकर सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। इस दौरान महानगर अध्यक्ष मयंक मूर्ति भट्ट, अजय अरोड़ा, सुमित अरोड़ा, गोकुल सिंह रावत, राम प्रसाद शर्मा, दीपक गोनियाल, अंकित महेश्वरी, गौरव अग्रवाल, पंकज लाली आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!