घरों की देहरियों में फूल डाल की सुख शांति की प्रार्थना

Spread the love

रुद्रप्रयाग। जिले के अनेक स्थानों पर चौत्र संक्रांति के साथ फूलदेई का पर्व शुरू हो गया है। मुख्यालय में अनेक जगहों पर सुबह बच्चों ने घरों की देहरियों पर फ्यूली के फूल डालकर सुख शांति की प्रार्थना की। साथ ही फूलदेई का सुंदर गीत गुनगुनाया। अपर बाजार, महादेव मौहल्ला, बेलनी, पुनाड़, अमसारी, भाणाधार, गुलाबराय, निचला बाजार, मुख्य बाजार बेला खुरड़, संगम बाजार, सुमेरपुर आदि स्थानों पर बच्चों ने फूलदेई का पर्व धूमधाम से मनाना शुरू कर दिया है। कई जगहों पर घोघा की डोली को भी झांकी के रूप में दिखाया जा रहा है। बच्चों की टोलियां टोकरी में रंग-विरंगे फूलों को लेकर सुख शांति की कामना के लिए लोगों के घरों की देहरियों पर फूल डाल रहे हैं। साथ ही उन्हें संबंधित परिवार द्वारा भेंट दी जा रही है। वहीं ऊखीमठ, गुप्तकाशी, तिलवाड़ा, मयाली, जखोली, फाटा, रामपुर, सोनप्रयाग, गौरीकुंड, खांकरा, नगरासू, नरकोटा, घोलतीर आदि जगहों में भी फूलदेई का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *