पीआरडी जवानों ने उठाई समस्याएं

Spread the love

चम्पावत। विकास खंड बाराकोट में पीआरडी जवानों ने बैठक में समस्याओं पर मंथन किया। इस दौरान उन्होंने ब्लाक प्रमुख विनिता फत्र्याल के माध्यम से मांगों का ज्ञापन मुख्य मंत्री को भेजा। बाराकोट के विकास खंड सभागार में ब्लाक कंमाडर ओम प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पीआरडी जवानों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने 365 दिन का रोजगार, राजकीय और शासकीय अवकाश देने, समान कार्य समान वेतन, जवानों की मृत्यु या दुर्घटना बीमा एक मुस्त धनराशि के संबंध में मांगे उठाई। उन्होंने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो वह रणनीति बनाकर आगे की प्रक्रिया अपनाएंगे। इस दौरान उन्होंने ब्लाक प्रमुख विनिता फत्र्याल के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर जगदीश प्रसाद, महेश्वर सिंह, सुनीता मेहता, बबीता, दीपा जोशी, मोहन चन्द्र, लक्ष्मण राम, महेश राम, किसन सिंह, गोपाल सिंह, हयात सिंह, भैरव दत्त, कैलाश चन्द, गोविंद बल्लभ, भवान सिंह, डुंगर सिंह, भुवन लाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *