पीआरडी जवानों ने की तैनाती देने की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : बीरोंखाल तहसील में कार्यरत तीन महिला पीआरडी जवानों ने फिर से तैनाती की मांग की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए महिला पीआरडी जवान माया देवी, संतोषी देवी, अनीता देवी ने बताया कि वे वर्तमान में बीरोंखाल तहसील में कार्यरत है, लेकिन उनको झूठे आरोपों के चलते बीते 12 नवंबर से डयूटी से हटा दिया गया है। कहा कि वे गरीब परिवार से है, डयूटी से हटाए जाने पर वे काफी परेशान है। उन्होंने डीएम से पूरे मामले की जांच करवाते हुए उन्हें फिर से डयूटी में तैनात करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *