सैनिकों, पूर्व सैनिकों के आश्रित पुत्रों हेतु सेना, पुलिस व अर्धसैनिक बलों में भर्ती पूर्व प्रशिक्षण होगा आयोजित

Spread the love

 

 

अल्मोड़ा। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विंग कमाण्डर सीएसए गुप्ता(अप्रा) ने बताया कि जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास देहरादून, उत्तराखण्ड द्वारा पूर्व सैनिकों, सेवारत् सैनिकों के आश्रित पुत्रों को सेना, वायु सेना, पुलिस, अर्धसैनिक बलों में भर्ती पूर्व प्रशिक्षण वर्ष 2023-24 हेतु भर्ती पूर्व प्रशिक्षण का 93वां नि:शुल्क प्रशिक्षण शिविर कुमाऊं मण्डल व गढ़वाल मण्डल के सभी जनपदों हेतु दिनंक 03 जनवरी, 2024 से 27 फरवरी, 2024 तक राज्य सैनिक विश्राम ए-15 सी, कालीदार मार्ग, हाथीबड़कला, देहरादून में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद के इच्टुक पात्र कैम्प में प्रतिभाग हेतु अपना नाम व अन्य विवरण जिला सैनिक कल्याण पुनर्वास कार्यालय, अल्मोड़ा में जमा कर सकते है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण हेतु अभ्यर्थी की आयु 17 से 21 वर्ष, शैक्षिक योग्यता थल सेना हेतु हाईस्कूल में उत्तीर्ण, वायुसेना व नौसेना हेतु इण्टर द्वितीय श्रेणी उत्तीर्ण, ऊॅचाई 163 सेंटीमीटर (गोरखा के लिये 160 सेमी), वजन 48 किलोग्राम तथा छाती 77(फुलाव 5 सेमी) होनी चाहिये। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी हेतु दूरभाष 05962-232210 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *