प्रीति राणा अध्यक्ष तो सुरभि रोहिला सचिव

Spread the love

रुद्रपुर। खटीमा सेवा की एक महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से क्लब कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। लियो प्रीति राणा अध्यक्ष और लियो सुरभि रोहिला सचिव चुनी गईं जबकि लियो दीपक सिंह बिष्ट को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गयी। नई कार्यकारिणी ने समाज सेवा में क्लब द्वारा भविष्य में किये जाने वाले सेवा कार्यों को पटल पर रखा और कहा कि कम भाग्यशाली लोगों की सेवा करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।क्लब एडवाइजर लायन जितेंद्र पारूथी ने कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए उनसे समाज और देश हित में सेवा कार्य करने की बात कही। यहां लायन इन्दर नाथ गोस्वामी,लायन हरबिंदर कौर,लायन दलबीर सोहल,लियो ईशु अग्रवाल,लियो तुषार सेतिया,लियो साद्गी भटनागर,लियो पल्लव अग्रवाल, लियो रिया बिष्ट,लियो सूरज अरोरा आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *