एंबुलेंस में गभर्वती का प्रसव हुआ

Spread the love

पिथौरागढ़। बुंगाछीना अलगड़ा की एक गर्भवती को एंबुलेंस में नवजात को जन्म देने के लिए मजबूर होना पड़ा। र्केप कंपनी की ओर से संचालित 108 सेवा से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को ज्योति कार्की(26) पत्नी नरेंद्र सिंह कार्की के परिजनों ने प्रसव पीड़ा होने पर मदद के लिए कल किया। एंबुलेंस कर्मी गर्भवती को लेकर जिला मुख्यालय आ रहे थे। बीसाबजेड़ के समीप गर्भवती को प्रसव वेदना बढ़ने लगी। स्थिति को देखते हुए ईएमटी मदन कुमार और चालक ललित पांडेय ने एंबुलेंस को सड़क किनारे खड़ा कर गर्भवती का प्रसव कराया। जिला प्रभारी भाष्कर शर्मा ने बताया कि जच्चा-बच्चा को बाद में जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों स्वस्थ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *