गर्भवती ने एंबुलेंस में दिया नवजात को जन्म

Spread the love

पिथौरागढ़। सल्ला चिंगरी की एक गर्भवती ने 108 एंबुलेंस में नवजात को जन्म दिया। बीते देर रात विद्या देवी पत्नी अशोक सिंह के प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने मदद को आपातकालीन सेवा को कल किया। कर्मी महिला का जिला मुख्यालय लेकर आ रहे थे। गुरना मंदिर के समीप गर्भवती की प्रसव वेदना बढ़ गई। इस पर फार्मासिस्ट नीरज कुमार और चालक नरेंद्र सिंह ने सड़क किनारे खड़े कर गर्भवती का प्रसव कराया। 108 जिला प्रभारी भाष्कर शर्मा ने बताया कि जच्चा-बच्चा को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। यहां दोनों की स्थिति सामान्य है। इधर परिजनों ने आपातकालीन सेवा का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि महिला का यह पहला बच्चा था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *