गर्भवती महिलाएं पौष्टिक आहार का सेवन करें : वीना राणा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग पौड़ी के दिशा निर्देशन में सोमवार को कल्जीखाल ब्लॉक सभागार में पोषण माह पर आयोजित सुपोषित किशोरी सशक्त नारी थीम पर ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर गर्भवती महिलाओं को 5 लक्ष्मी किट एवं 25 किशोरी किट (स्वछता किट) का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख वीना राणा ने कहा कि महिलाओं के लिए गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार का सेवन पर्याप्त मात्रा में जरूरी। माँ के स्वास्थ्य और गर्भस्थ शिशु का विकास माता के आहार पर निर्भर होता है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख कल्जीखाल वीना राणा, विशिष्ठ अतिथि ब्लॉक प्रमुख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रमुख वीना राणा ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मतदाता जागरूकता अभियान सहित सरकार के तमाम राष्ट्रीय कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अहम योगदान रहता है। कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपना कार्य बखूभी से संचालित कर रही है। उन्होनें कहा कि वहीं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आंगनबाड़ी की महिलाओ ने पोषण गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार गर्भावस्था के दौरान स्वस्थ और प्रसन्न रहने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर महेंद्र राणा ने कहा कि सरकार की ओर से महिलाओं और बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को लेकर पोषण माह मनाया जा रहा है। जिसमें विभाग की ओर से महिलाओं और बच्चों को दिए जाने वाले पोषण आहार के बारे में जानकारी दी जा रही है। कहा कि गर्भवती महिलाएं शरीर के लिए लाभकारी भोजन का सेंवन करें, ताकि माँ और बच्चा दोनों स्वस्थ रहें। इस अवसर पर ज्येष्ठ उप प्रमुख अनिल नेगी, कनिष्ठ प्रमुख अर्जुन पटवाल, खंड विकास अधिकारी गंगा प्रसाद लखेड़ा, एडीओ पंचायत मेघराज सिंह, समाजिक एवं प्राविधिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी, प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती सुनीता टोपाल, कनिष्ठ सहायक महाराज सिंह, एएनएम भारती पटवाल, अगनबाड़ी यूनियन की ब्लॉक अध्यक्ष अनुराधा ममगांई, सुनीता बिष्ट आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अगनबाड़ी कार्यकर्ती शशी देवी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *