बीएमएस के प्रेम दुम्का जिलाध्यक्ष, मदन मंत्री बने

Spread the love

हल्द्वानी। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) का जिला अधिवेशन रविवार को श्रीराम धर्मशाला में आयोजित किया गया। श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं पर मंथन के साथ संगठन की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें प्रेम चंद्र दुम्का को अध्यक्ष और मदन सिंह गैड़ा को जिला मंत्री मनोनीत किया गया। इनके साथ ही विरेंद्र खंकरियाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मीना मिश्रा उपाध्यक्ष, रेनू मेहरा संयुक्त मंत्री, विकास जोशी कोषाध्यक्ष, पवन साह संगठन मंत्री और प्रेमा बिष्ट को प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया। संगठन के प्रदेश महामंत्री शेखरानंद पांडे ने कहा कि संगठन की नितियों की हर सदस्य को जानकारी होनी जरूरी है। त्याग, तपस्या और बलिदान से बीएमएस विश्व का नंबर एक संगठन बना है। पूर्व प्रांत संगठन मंत्री बृजेश बनकोटी ने कहा कि श्रमिकों के हितों के लिए लगातार संघर्ष किया जाएगा। सम्मेलन में मनोनीत पदाधिकारियों से श्रमिक हित में कार्य करने और एकजुट हो कर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया। यहां रमेश चंद्र जोशी, पूरन चंद्र चौबे, दीवान राम, हरीश विश्वकर्मा, वीरेंद्र बिष्ट, शंकर दत्त पाठक, हरीश बमेठा, इंद्रा परिहार, गीता बिष्ट, गणेश पाठक आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *