प्रेम कुमार बनें प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कोटद्वार निवासी प्रेम कुमार को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही कोटद्वार नगर इकाई की घोषणा की जायेगी। नवनियुक्त प्रदेश मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि कोटद्वार में अतिक्रमण व जाम बहुत बड़ी समस्या है। बाजार में शुलभ शौचालय की बहुत जरूरत है। जल्द ही सम्बंधित अधिकारियों से मिलकर इन सब समस्याओं का हल कराया जाएगा।
मंगलवार को आयोजित बैठक में प्रेम कुमार को प्रदेश मंत्री का दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि प्रदेश व्यापार मंडल व्यापार मंडल को राजनीति के पिंजरे से मुक्त कराएगा। आज दूसरे व्यापारी नेता व उनके व्यापार मंडल राजनेताओं के कार्यालयों से चल रहे है। किसी भी पार्टी या नेता ने लॉकडाउन के दौरान बर्बाद हुए व्यापारी की आवाज नहीं उठाई है। अब प्रदेश व्यापार मंडल व्यापारियों को उनका हक दिलाएगा और प्रदेश भर में व्यापारियों को एक बड़ा मंच देगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को व्यापारी की चिंता करनी चाहिए, क्योंकि लॉकडाउन में व्यापारी पूरी तरह से टूट गया है। अभी तक भी व्यापारी आर्थिक स्थिति नहीं सुधरी है। ऐसे में सरकार से ही आखरी उम्मीद बची है, जब-जबसरकारों पर संकट आया है तो व्यापारी ने आगे बढ़ कर देश व प्रदेश हितों में खुल कर सहायता की है और आगे भी करते रहेंगे, लेकिन आज व्यापारी सरकार की ओर आशा भरी नजर से देख रहा है। सरकार तत्काल व्यापारी के लिए एक आर्थिक पैकेज की घोषणा करे। इस अवसर पर रवि सैनी, राहुल, स्वरूप, अभिषेक चौधरी, हरेन्द्र रावत, नीरज कुमार, पुष्पेन्द्र गुप्ता, संजीव कुमार, अरविन्द चौधरी, विपिन राणा, सुरेश मखीजा, विजय धीमान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *