विंटर लाइन कार्निवाल की तैयारी पूरी, ब्रोशर का किया लोकार्पण

Spread the love

देहरादून()। आगामी 24 दिसंबर से आयोजित होने वाले विंटर लाइन कार्निवाल की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।उत्तराखंड के रजत जयंती को देखते हुए कार्यक्रमों की थीम उसी के आधार पर रखी गयी है। एसडीएम राहुल आनंद, नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी व सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र रावत ने विंटर लाइन कार्निवाल के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का ब्रोशर लांच किया। अधिकतर कार्यक्रम उत्तराखंड के लोक कलाकारों के आयोजित किए जा रहे हैं l इसके साथ ही स्टार नाइट भी होगी। पहली नाइट उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी को समर्पित की गयी है जिसमें टाउनहाल में उनके जीवन पर बनी डाक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी व माधो सिंह भंडारी नाटक का मंचन किया जायेगा। एसडीएम राहुल आनंद ने पत्रकारों से बातचीत में अवगत कराया कि विंटर लाइन कार्निवाल की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। जिसके तहत पूरे शहर को लड़ियों सहित झंडियों व अन्य आकर्षक चीजों से सजा दिया गया है। उन्होंने कहाकि विंटर लाइन कार्निवाल के तहत 24 दिसंबर से शुरू होकर 29 दिसंबर तक शहर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा प्रमुख कार्यक्रम नगर पालिका टाउन हाल में होंगे व अन्य दिवसीय कार्यक्रम लंढौर चौक, कंपनीबाग, गांधी चौक, शहीद स्थल व गढ़वाल टैरेस पर दिन भर होंगे ताकि पूरा शहर कार्निवाल मय नजर आए। उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर को भव्य सांस्कृतिक यात्रा निकाली जायेगी जिसमें राज्य की रजत जयंती होने पर उत्तराखंड के विकास की झलक देखने को मिलेगी। अधिकतर कार्यक्रम उत्तराखंड के लोक कलाकारों के रखे गए हैं, वहीं बॉलीवुड नाइट भी रखी गयी है। उन्होंने बताया कि कार्निवाल के दौरान लगातार बैंड की प्रस्तुतियां विभिन्न स्थलों पर की जाएगी। मसूरी व देहरादून के उभरते बैंड के कार्यक्रम भी उनको प्रोत्साहित करने के लिए रखा गया है। कार्निवाल में बच्चों व महिलाओं के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। — मांउटेन बाइक रैली व स्पोर्टस बाइक रैली का भी आयोजन रॉक क्लाइमिंग वन विभाग व पर्यटन विभाग की ओर से बर्ड वाचिंग, ट्रेकिंग व फोटोग्राफी के कार्यक्रम भी होंगे। वहीं मांउटेन बाइक रैली व स्पोर्टस बाइक रैली का भी आयोजन किया जा रहा है वहीं जार्ज एवरेस्ट म्यूजियम के माध्यम से मसूरी के इतिहास को भी प्रदर्शित करने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही उत्तराखंड के परिधानों पर एक फैशन शो, रैंप के कार्यक्रम, फूड फेस्टिवल सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे। अवधी नाइट सहित वालीवुड नाइट भी आयोजित होगी। कार्निवाल के दौरान पूरी सुरक्षा व्यवस्था करने के लिए अतिरिक्त फोर्स मंगाया गया है। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी व सांस्कृतिक संयोजक राजेद्र रावत भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *