रुद्रनाथ महोत्सव एवं विकास मेले को लेकर हुई तैयारी बैठक

Spread the love

रुद्रप्रयाग। मुख्यालय स्थित गुलाबराय मैदान में आगामी 12 जनवरी से होने वाले रुद्रनाथ महोत्सव एवं विकास मेले को लेकर तैयारी बैठक की गई। उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल की अध्यक्षता में आयोजत बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही मेले से जुड़ी तैयारियों एवं जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किा गया। बुधवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को 5 दिवसीय रुद्रनाथ मेले से संबंधित रुपरेखा को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को मैदान के समतलीकरण के लिए लोनिवि से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। मेला आयोजन से पूर्व अस्थाई विद्युत कनेक्शन, पेयजल व्यवस्था, वाहन पार्किंग, एंबुलेंस व सफाई के लिए भी विभागों के साथ मिलकर कार्य करने को कहा। मेले में लगने वाली चरखी, बच्चों की ट्रेन, झूला आदि की टेक्निकल जांच करने के बाद ही उन्हें लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने सरकारी विभागों को आवंटित होने वाले स्टल का निर्धारित किराया समय से दिए जाने की बात कही। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सुशील कुमार कुरील ने बताया कि 12 से 16 जनवरी तक आयोजित होने वाले 5 दिवसीय मेले का आयोजन प्रतिदिन सुबह 10 से सायं 7 बजे तक किया जाएगा। सायं को सांस्तिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेले में सभी विभागों द्वारा स्टल लगाए जाएंगे जिनका 5 हजार रुपए प्रति स्टल किराया निर्धारित किया गया है। बैठक में पूर्व राज्य मंत्री देवेंद्र झिंक्वाण, सभासद अंकुर खन्ना, संतोष रावत, सुरेंद्र रावत, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, कोतवाली निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *