गणेश चतुर्थी को लेकर तैयारियां शुरू

Spread the love

ऋषिकेश। इस साल गणेश चतुर्थी 31 अगस्त मनाई जाएगी। 31 अगस्त से शुरू गणेश चतुर्थी में गणपति बप्पा की 9 दिनों तक पूजा अर्चना खूब श्रद्घापूर्वक की जाएगी। डोईवाला व आसपास के क्षेत्रों में गणेश चतुर्थी की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार महंगाई का असर गणेश चतुर्थी पर देखने को मिल रहा है। सनातन धर्म में भगवान गणेश प्रथम पूज्य हैं। डोईवाला में जगह-जगह गणेश महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरु हो गई है। कहीं पंडाल लगाने के लिए चिह्नित जगहों पर साफ सफाई की जा रही है, तो कहीं महोत्सव के लिए पैसे एकत्रित हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कलाकरों ने भगवान गणेश की मनमोहन मूर्तियां तैयार की हुई हैं। डाईवाला में रहने वाले राजस्थान के कारीगर गंगाराम ने बताया कि इस साल मूर्तियों को बनाने में लगने वाले कच्चे सामान जैसे मिट्टी, लकड़ी, बांस आदि के दाम बढ़ने से इस बार महंगाई का असर भगवान गणेश की मूर्तियों पर भी देखने को मिल रहा है। इस बार मूर्तियां लगभग 20 से 25 फीसदी तक महंगी हो गई हैं। इस बार बाजार में अलग-अलग डिजाइन और पैटर्न की 8 इंच से लेकर कई फीट तक की गणेश प्रतिमाएं उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *