रुद्रनाथ महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू

Spread the love

रुद्रप्रयाग। नगर पालिका रुद्रप्रयाग के तत्वाधान में आगमी सात जनवरी से शुरू होने वाले सात दिवसीय रुद्रनाथ महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। इस बार महोत्सव को भव्य एवं दिव्य रूप से संचालित करने के लिए पालिका पूरा प्रयास करने में जुटी है। मेले में जहां स्थानीय कलाकरों के साथ लोक गायक अपनी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देंगे। वहीं मेले में झूले, चरखी एवं विभिन्न प्रकार की दुकानें भी लगाई जाएंगी। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग रुद्रनाथ महोत्सव की तैयारियों में जुट गई है। इस बार रुद्रनाथ महोत्सव शुद्ध उत्तराखंडी संस्कृति, परंपरा और सामुदायिक भावना का 7 दिवसीय उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। जिसमें स्कूली बच्चें के सांस्कृतिक प्रदर्शन और लोक कलाएं, प्रसिद्ध गायकों और बैंडों द्वारा संगीतमय संध्याएँ, रुद्रकंठ, रुद्रनट व रुद्ररत्न प्रतियोगिता, स्थानीय कलाकारों के कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां, खेल प्रतियोगिताएं, महिला सशक्तिकरण समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा विभिन्न विभागों के स्टाल एवं महिला समूहों के स्टाल भी मेले में लगाए जाएंगे। मेले में बच्चों एवं लोगों के लिए चरर्खी, ट्रेन, झूले, मौत का कुंआ समेत कई मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध रहेंगे। मेले में खरीददारी के लिए विभिन्न दुकानें भी आवंटित की जाएंगी। नगर पालिका के अध्यक्ष संतोष रावत ने बताया कि आगामी सात जनवरी से शुरू होने वाले सात दिवसीय रुद्रनाथ महोत्सव को लेकर पालिका स्तर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। मेले में भव्य बनाने के पूरे प्रयास किए जाएंगे। मेले को लेकर प्रचार-प्रसार भी शुरू कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *