निकायों में होने वाले सर्वे के लिए तैयारियों शुरू

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जनपद के सभी निकायों में बुनियादी सुविधाओं का आंकलन करने के लिए जिला अर्थ एवं सांख्यिकीय विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सर्वेक्षण का सारा कार्य ऑनलाइन ऐप के माध्यम से किया जायेगा। ऐप के माध्यम से वार्डों का जीआईएस मैपिंग भी किया जाएगा। सर्वेक्षण के लिए अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विभागीय सभागार में आयोजित कार्यशाला में डीएसटीओ राम सलोने ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से करावाए जा रहे सर्वेक्षण का सारा कार्य ऑनलाइन ऐप के माध्यम से किया जाना है। निकायों के अंतर्गत वार्डों में सामाजिक एवं आर्थिक क्षेत्र से संबंधित बुनियादी सुविधाओं का सर्वे किया जाएगा। बताया कि प्रथम चरण में नगर निगम कोटद्वार के 40 वार्डों, जबकि द्वितीय चरण में जनपद के सभी स्थानीय निकायों के कुल 67 वार्डों में संबंधित सर्वेक्षण का कार्य किया जाएगा। ऐप के माध्यम से वार्डों का जीआईएस मैपिंग भी किया जाएगा। इस मौके पर अपर सांख्यिकी अधिकारी रणजीत सिंह रावत, अरविंद मिश्र, शालिनी राठौर, सीमा धीमान, जीआईएस विश्लेषक किरन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *