प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल के स्वागत की तैयारी शुरू

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : नगर कांग्रेस कमेटी श्रीनगर की शुक्रवार को निजी होटल में एक बैठक आहूत की गई। बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के प्रथम बार श्रीनगर आगमन पर भव्य स्वागत कार्यक्रम के लिए विचार विमर्श किया गया। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियों को सौंपा गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस नगर अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल ने कहा कि 25 दिसम्बर को प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में स्वीत पुल से स्थानीय गोला पार्क तक रैली निकाली जायेगी। बैठक में सर्वसम्मति से सुधांशु नौडियाल को बैनर/पोस्टर का प्रभारी बनाया गया। पार्षद राजकुमार को चौपहिया वाहन का प्रभारी बनाया गया। राकेश चमोली, पुष्पेंद्र पंवार, शिवकांत कंडारी, सूरज नेगी, विपिन रावत को दुपहिया वाहनों का प्रभारी बनाया गया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *