जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : गेंद मेला समिति ने आदिशक्ति मां भुवनेश्वरी मंदिर बिलखेत सांगुडा में मकर संक्रांति के अवसर पर लगने वाले गेंद मेला की तैयारी शुरू कर दी है। इस वर्ष गेंंद मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जायेगा।
विकासखंड कल्जीखाल के आदिशक्ति मां भुवनेश्वरी मंदिर बिलखेत सांगुडा में मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित होने वाले गेंद मेले की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गेंद मेला समिति के पदाधिकारियों द्वारा गेंद मेला आयोजन को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि गेंद मेले के आयोजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जायेगा। बैठक में आदिशक्ति मां भुवनेश्वरी गेंद मेला एवं जनकल्याणकारी समिति के अध्यक्ष सोहन सिंह नेगी, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी, संरक्षक नागेंद्र सेलवाल, कोषाध्यक्ष गौरव पसबोला, उपकोषाध्यक्ष भगवती प्रसाद सैलवाल, प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे।