श्रीनगर गढ़वाल : श्री आदर्श रामलीला समिति द्वारा आगामी रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। समिति ने विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए कमेटियों का गठन किया है। वित्त समिति में हिमांशु अग्रवाल, विजय रावल, सागर अग्रवाल और संजय जैन को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ग्रीन रूम की जिम्मेदारी अखिलेश डिमरी, भानेश असवाल, मनीष बडोनी, प्रियव्रत जोशी और रामकृष्ण पांडेय को दी गई है। पंडाल व्यवस्था का कार्य देवेंद्र मणि मिश्रा, संजय गुप्ता, आशीष उनियाल और वीरेंद्र रतूड़ी देखेंगे। समिति के अध्यक्ष देवेंद्रमणि मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष रामलीला का 126वां मंचन होगा। विशेष बात यह है कि पहली बार महिला पात्रों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि केकई, सूपर्णखा और मंथरा को छोड़कर अन्य सभी महिला पात्रों का अभिनय अब महिलाएं करेंगी। इस मौके पर दिनेश जोशी, सचिव हिमांशु अग्रवाल, हिमांशु बहुगुणा, रश्मि, सीताराम बहुगुणा, सागर अग्रवाल, अतुल उनियाल, शुभम प्रभाकर, दीपक उनियाल, विजय रावल, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)