आगामी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में आने वाले विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाने पर जोर दिया गया।
रविवार को नगर पालिका सभागार में मंडल उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा राकेश गौरशाली द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वे भी इस बार विधानसभा चुनाव में पौड़ी आरक्षित सीट से अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर रहे है। पार्टी जिस भी प्रत्याशी को टिकट देगी उसका साथ देकर उसको जीत दिलाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गांव-गांव जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जा रही है। बैठक में हेमंती गुंसाई, मनमोहन नेगी, सुनील कुमार, संयज कुमार, रंजना देवी, रीना देवी, प्रेमप्रकाश आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *