तीन दिवसीय जनजाति समागम की तैयारी पूरी

Spread the love

चमोली : नीती-माणा जनजाति कल्याण समिति की ओर से भोटिया पड़ाव बेडूबगड़ (बिरही) में तीन दिवसीय जनजाति समागम का आयोजन किया जा रहा है। समागम 19 से 21 फरवरी तक आयोजित होगा। समागम के आयोजन की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। 20 फरवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। समागम में जनजाति समाज की आरे से अभिनव प्रयास, विभिन्न समस्या व समाधान पर चर्चा की जाएगी। समिति के अध्यक्ष पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार और संयोजक धीरेंद्र सिंह गरोड़िया ने बताया कि समागम में सत्यपाल वाही अस्पताल, ओएनजीसी देहरादून की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। लोक गायक किशन महिपाल, जगदीश नैथवाल, संदीप नैथवाल और प्रतीक काला के साथ ही नीती व माणा घाटी के महिला मंगल दल की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *