रामलीला मंचन 15 से, तैयारियां जोरो पर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : 15 अक्तूबर से शुरू होने जा रही रामलीला मंचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। रामलीला एवं सांस्कृतिक समिति पौड़ी इन दिनों कलाकारों को तालीम दे रही हैं। रामलीला मंचन को लेकर हर शाम को रामलीला थियेटर में कलाकारों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रामलीला में पात्रों के रिहर्सल की जिम्मेदारी मुख्य रूप से वरिष्ठ रंगकर्मी गौरी शंकर थपलियाल और मनोज रावत अंजुल को दी गई है। इसके अलावा संगीत पक्ष, वित्त व्यवस्था, मंच निर्देशन, प्रचार प्रसार, कला पक्ष, रूप सज्जा अन्य समितियों के बारे में भी जिम्मेदारियां बांट दी गई है। कमेटी के अध्यक्ष उमाचरण बड़थ्वाल ने बताया कि इस वर्ष भाव नृत्य के लिए कुछ विद्यालयों का चयन किया गया है, जिनके प्रधानाचार्यों से संपर्क कर सहमति लेकर बच्चों का सहयोग भी लिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *