आधुनिक तकनीकी और बेहतर प्रबंधन संग करें 2027 कुंभ की तैयारी: डीजीपी

Spread the love

देहरादून। कुंभ मेला 2027 में आधुनिक तकनीकी और बेहतर प्रबंधन रखने का निर्देश डीजीपी दीपम सेठ ने दिया है। मंगलवार को सरदार पटेल भवन में पुलिस अफसरों संग कुंभ मेला व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने यह निर्देश दिए।बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने पूर्व में हुए कुंभ मेलों की पुलिस व्यवस्था, निर्माण कार्य और अन्य पहलुओं का प्रेजेंटेशन दिया। डीजीपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभागों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें। यातायात विभाग विस्तृत ट्रैफिक प्लान बनाए, संचार विभाग प्रभावी संचार प्रणाली तैयार करे। फायर सर्विस अग्नि सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था करे। प्रशिक्षण विभाग पुलिस बल को विशेष प्रशिक्षण दें। एसडीआरएफ, बम डिस्पोजल टीम, जल पुलिस भी अपनी तैयारियों की समीक्षा कर लें। डीजीपी ने कहा कि पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। ड्रोन और अन्य निगरानी उपकरणों का उपयोग किया जाएगा। अतिरिक्त केंद्रीय सुरक्षा बलों की मांग की जाएगी।
बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था नीलेश आनन्द भरणे, निदेशक यातायात नारायण सिंह नपलच्याल, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप, पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था धीरेंद्र गुंज्याल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *