प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारी करें पूरी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 31 मई को विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। जिसे लेकर शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने विभिन्न अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को समुचित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रेक्षागृह पौड़ी व कृषि विज्ञान केंद्र भरसार में लाभाविंतों को वीडियो कांफ्रेंसिंग से जोड़ा जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर समुचित व्यवस्था पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं की जानकारी के लिए संबंधित अधिकारी को फ्लैक्स लगाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि लाभार्थियों के लिए जलपान, बैठने की उचित व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थलों पर साउंड, माइक व्यवस्था, इंटरनेट की भी व्यवस्था पूर्ण करें। साथ ही समस्त विभाग अपनी-अपनी योजनाओं का स्टॉल भी लगाएं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य, अपर जिलाधिकारी ईला गिरी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार, पीडी संजीव कुमार राय, जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र चौहान, बाल विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *