खेल कैलेंडर तैयार करें विश्व विद्यालय

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक तरूण इष्टवाल ने श्री देव सुमन विवि से वर्तमान सत्र के लिए खेल कैंलेंडर तैयार करने की मांग की है।इस संबध में विवि प्रशासन को भेजे पत्र में उन्होंने कहा है कि विवि अपनी स्थापना के दस वर्ष पूरे कर चुका है, लेकिन विवि में खेलों की स्थिति अभी भी दयनीय है। महाविद्यालय में अध्ययनरत खिलाड़ियों के लिए अभी तक किसी भी प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हो पाया है। इस संबध में विवि प्रशासन से पूर्व में भी कई बार पत्राचार किया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि महाविद्यालय स्तर से खेलने के बाद ही किसी खिलाड़ी का चयन जोन अन्र्तविश्वविद्यालय और आल इंडिया अंर्तविश्वविद्यालयी प्रतियोगिता के लिए होता है। लेकिन वर्तमान में विवि में खेलों की दयनीय स्थिति के कारण ऐसा नहीं हो पा रहा है। इस कारण उदीयमान खिलाड़ियों का भविष्य भी खतरे में पड़ता दिखाई दे रहा है। पत्र में उन्होंने विवि प्रशासन से अविलंब इस ओर ध्यान देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *