निर्माण कार्यों की सूची तैयार कर जल्द करवाएं मैपिंग : जिलाधिकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिलधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जल जीवन-जल मिशन एवं कैच द रैन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन स्थलों पर जल निकायों का निर्माण किया जाना है, उनकी सूची तैयार करें व शीघ्रता से उनकी मैपिंग करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जल निकायों के कार्यों का अनुपालन करने वाले फील्ड के कार्मिकों को प्रशिक्षण प्रदान करें तथा पोर्टल संबंधित तकनीकि पहलू की बारीकियां भी बताएं। जिससे रियल टाइम मैपिंग आसानी से हो सकेगी।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नियमित रूप से अमृत सरोवर योजना के कार्यों की प्रगति की सूचना देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आगामी 31 मई, 05 जून विश्व पर्यावरण दिवस व 21 जून अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न आयामों जैसे जल सरक्षण व संवद्र्धन, वन संरक्षण, वन्य जीव संरक्षण साझा संशाधनों के संरक्षण के साथ-साथ राष्ट्र हित में सकारात्मक पहलू के संबंध में जानकारी प्रदान करें। साथ ही भागीदारी भी सुनिश्चित करने के लिए शपथ दिलाने की कार्ययोजना तैयार करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य, डीएफओ मुकेश कुमार, जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र चौहान, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौहान, पीडी स्वजल दीपक रावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *