सीएम की बैठक में सही डाटा प्रस्तुत करें अधिकारी : सीडीओ

Spread the love

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को जिले के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसको लेकर सीडीओ विशाल मिश्रा ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सीएम की बैठक में अधिकारी सही डाटा प्रस्तुत करें। बुधवार को विकास भवन के सभागार में आयोजित बैठक में सीडीओ ने सभी विभाग के अधिकारियों से योजनाओं और चल रहे विकास कार्यों की पूरी जानकारी लेने के लिए कहा। उन्होंने गुरुवार को पंतनगर में होने वाली मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में सभी अधिकारियों को पहुंचने के निर्देश दिए। उन्होंने शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों की अद्यतन स्थिति और प्रकरण किस स्तर पर और कब से लंबित है आदि की संपूर्ण जानकारी भी लेने को कहा। बैठक में परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, जिला विकास प्राधिकरण सचिव एनएस नबियाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्घ, मुख्य षि अधिकारी एके वर्मा, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम पीएन चौधरी, ज्योति पालनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *