हनुमान जयंती पर भजनों की प्रस्तुति ने मोहा मन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कल्पतरू सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था की ओर से जौनपुर में हनुमान जयंती महोत्सव मनाया गया। इस दौरान भजन गायकों की प्रस्तुति ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। भक्तों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया।
गुरुवार देर शाम को जौनपुर में कालीदास मार्ग पर महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले भक्तों ने सुंदर कांड किया। इसके उपरांत भजन गायक जगदीश फुलारा, राकेश व मनीष लखेड़ा ने भजनों की प्रस्तुति दी। भगवान राम व हनुमान के भजनों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। देर रात तक भक्तिमय माहौल बना हुआ था। इस मौके पर रंजना रावत, कमल बिष्ट, हेमलता, राकेश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *