स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर विकासखंड नैनीडांडा के राजकीय इंटर कॉलेज कोचियार में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान शिक्षकों ने छात्रों को उत्तराखंड राज्य गठन के इतिहास के बारे में जानकारी दी।
मंगलवार को कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम अधिकारी मनमोहन रावत के साथ उत्तराखण्ड राज्य नव निर्माण में अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले अमर शहीद व आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। चन्द्रमोहन ध्यानी ने कहा कि लम्बे संघर्ष के बाद हमें उत्तराखण्ड राज्य प्राप्त हुआ है। खटीमा, मसूरी व रामपुर तिराहे पर शहीद हुये अपने भाई-बहनों को हम कभी नही भूल सकते हैं।े शहीदों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके सपनों का उत्तराखण्ड बनाने के लिये दृढ़ संकल्प लें। कार्यक्रम में राज्य निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका का जिक्र भी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि राज्य की प्रगति का लाभ दूरस्थ गाँवों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों तक पहुँचे, तभी उत्तराखण्ड सच्चे अर्थों में प्रगतिशील राज्य कहलायेगा। कार्यक्रम में छात्रों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही रंगोली, चित्रकला व पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *