जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : मालवीय उद्यान में जय देव भूमि फाउंडेशन की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में संस्कृति की धूम देखने को मिली स्कूली बच्चों व महिलाओं की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कलाश यात्रा से किया गया। महिलाएं सिर पर कलश लेकर जानकीनगर से मालवीय उद्यान तक पहुंची। कीर्तन मंडली से जुड़ी महिलाओं ने कलाश यात्र के दौरान चौफला नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके उपंरात महिलाओं ने गढ़वाली गीतों पर प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विभिन्न विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी गढ़वाली व कुमाऊंनी गीतों के साथ ही धार्मिक नाटकों पर अपनी प्रस्तुति दी। महिला पतंजलि योग समिति ने योग के माध्यम से स्वस्थ रहने का संदेश दिया। कहा कि हमें प्रतिदिन सूर्योदय से पूर्व उठाकर योगाभ्यास करना चाहिए। जयदेव भूमि फाउंडेशन के अध्यक्ष शिवानंद लखेड़ा ने कहा कि बच्चों को अपनी संस्कृति व सभ्यता के प्रति जागरूक करने के लिए प्रतिवर्ष महोत्सव का आयोजन किया जाता है। कहा कि प्रत्येक अभिभावक को अपने बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़ने का प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर पद्मश्री डा. माधुरी बड़थ्वाल, मीडिया प्रभारी सुधांशु थपलियाल, रमेश भंडारी, संजय द्विवेदी, शोभा रावत आदि मौजूद रहे।