क्रांतिकारियों की जीवनी पर प्रस्तुत किया नाटक

Spread the love

तन्वी संस्था की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: तन्वी सांस्कृतिक, सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था की ओर से देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों के जीवन पर नाटक की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद सदस्यों ने देश के महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
तन्वी संस्था की ओर से बदरीनाथ मार्ग स्थित प्रेक्षागृह में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नाटक का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कलाकारों ने भगत सिंह, सदगुरु, सुखदेव, राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, चंद्रशेखर आजाद सहित कई अन्य क्रांतिकारियों के जीवन पर नाटक की प्रस्तुति दी। वक्ताओं ने कहा कि देश को आजादी दिलवाने में दिए गए क्रांतिकारियों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में कलाकारों ने देशभक्ति व लोक गीतों की भी मनमोहक प्रस्तुति दी। इस मौके पर सिद्धार्थ काला, आंचल बनियाल, शिवानी गौड़, आकाश नेगी, आयूष कंडारी, प्रबल, प्रिया नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *