राष्ट्रपति बाइडेन का दावा; इजरायली बच्चों के सिर कलम कर रहा हमास, व्हाइट हाउस ने दी सफाई

Spread the love

 

 

वाशिंगटन, एजेंसी। इजरायल और हमास युद्ध पर दुनियाभर की नजरें हैं। इस युद्ध का सबसे अधिक खामियाजा महिलाओं और बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। बीते कुछ दिनों से ऐसी तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें बच्चों की हत्या का दावा किया जा रहा है। अब अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दावा किया कि उन्होंने हमास आतंकवादियों द्वारा इजरायली बच्चों के कटे सिर की वेरिफाइड तस्वीरें देखीं हैं। उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि अमरीकी लोग देखें की (इजरायल गाजा युद्ध में) क्या हो रहा है। मैं काफी समय से इन चीजों से जुड़ा रहा हूं, लेकिन मुझे कभी उम्मीद नहीं थी कि मुझे ऐसा कुछ देखना पड़ेगा। बाइडेन ने यह बात यहूदी समुदाय के नेताओं के एक सम्मेलन में कही है। हालांकि व्हाइट हाउस के एक प्रवक्ता ने कहा कि अमरीकी अधिकारी या राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ऐसी कोई तस्वीरें नहीं देखी हैं। व्हाइट हाउस के मुताबिक, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कथित तौर अत्याचारों के बारे में अपनी टिप्पणियां नेतन्याहू के प्रवक्ता के दावों और इजरायल की मीडिया रिपोर्टों के आधार पर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *