देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भी घटना पर दुख और संवेदना जताई है प्रधानमंत्री कार्यालय यानी पीएमओ से जारी संदेश के मुताबिक, पीएम मोदी ने गहरा दुख जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
“हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर के मार्ग में भगदड़ की दुर्घटना में अनेक श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार बहुत पीड़ादायक है. मैं सभी शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं. मैं प्रार्थना करती हूं कि घायल हुए सभी श्रद्धालु शीघ्र स्वस्थ हों। ” – द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रपति