शुभि खंडेलवाल को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : लैंसडौन की बेटी शुभि खंडेलवाल को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने सम्मानित किया है। शुभि ने मध्य प्रदेश के समस्त शासकीय विश्व विद्यालयों में राज्य स्तर पर स्नातक विज्ञान संकाय में टॉप किया था। राष्ट्रपति ने उन्हें दो स्वर्ण व एक रजत पदक दिया।
इंदौर के देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुभि को दो स्वर्ण व एक रजत पदक देकर सम्मानित किया। शुभि खंडेलवाल ने सेंट जोंस कान्वेंट स्कूल लैंसडौन से अपनी शुरुआती शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद शुभि आर्मी पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत रहीं। बचपन से होनहार रही शुभि का पसंदीदा विषय बायो टेक्नोलॉजी रहा। आगे की शिक्षण ग्रहण करने के लिए वह मध्य प्रदेश के इंदौर चली गई। दो भाई-बहनों में बड़ी शुभि ने सॉफ्टविजन कॉलेज में दाखिला लेकर मध्य प्रदेश के समस्त शासकीय विश्वविद्यालयों में स्नातक विज्ञान विषय में सर्वाधिक अंक हासिल कर उत्तराखंड व लैंसडौन नगर का मान बढ़ाया। इससे पूर्व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शुभि को सम्मानित कर चुके हैं। शुभि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *