विजयपाल बने व्यापार मंडल के अध्यक्ष

Spread the love

रुद्रप्रयाग। व्यापार संघ सतेराखाल की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया। कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर युवा व्यापारी विजयपाल बर्त्वाल को निर्विरोध चुना गया। उपाध्यक्ष गोपाल सिंह नेगी, महामंत्री अनिल बर्त्वाल, कोषाध्यक्ष हर्षवर्द्धन सिंह, सचिव भागचन्द को भी निर्विरोध चुना गया। सभी चुने गए पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। नवनिर्वाचित व्यापार संघ अध्यक्ष विजयपाल बर्त्वाल ने कहा कि भविष्य में हर दुकानदार को जरुरी बुनियादी सुविधा मिले और साथ ही सतेराखाल बाजार में अन्य जरुरी सुविधाओं के लिए वह कार्य करेंगे। उन्होंने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *