राहुल बने भूतपूर्व छात्र परिषद के अध्यक्ष

Spread the love

चम्पावत। भूतपूर्व छात्र परिषद की कार्यकारिणी का गुरूवार को राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य एसके कटियार की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से गठन कर लिया गया है। जिसमें अध्यक्ष पद पर राहुल कुमार को नियुक्त किया गया है। अमित कुमार आर्य को उपाध्यक्ष, करण राम महासचिव, जगजोत गांधी सचिव, कार्तिक बागी को कोषाध्यक्ष के पद पर चयन किया गया। प्राचार्य ने सभी पदाधिकारियों से अपने अपने स्तर पर सहयोग करने को कहा। कार्यक्रम के संयोजक एवं मंच संचालक ड़ धर्मवीर सिंह ने बताया कि सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन महाविद्यालय समिति के समक्ष किया गया। यहां सुषमा मक्कड़, ड़ विमल जोशी, पवन रावत और मयंक पंत रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *